कंडाघाट की महिला ने फेसबुक पर की देश विरोधी पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कंडाघाट की 48 वर्षीय महिला ने फेसबुक पर की देश विरोधी पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

बाघल टाइम्स

सोलन ब्यूरो : ( 09 मई ) पुलिस थाना कंडाघाट के अंतर्गत देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ा एक संवेदनशील मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना में यह शिकायत कंडाघाट के एक व्यक्ति ने दर्ज करवाई है कि कंडाघाट में रहने वाली एक महिला जो सिलाई का व्यवसाय करती है, उसने अपनी फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक देश विरोधी और भड़काऊ पोस्ट शेयर की है। उसकी पोस्ट से भारतीय सेना और भारत के आम लोगों के मनोबल को ठेस पहुंची है। उसकी इस तरह की पोस्ट समाज में तनाव उत्पन्न करने वाली है।

जिस पर पुलिस थाना कंडाघाट में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच के दौरान आरोपी महिला निवासी डाकघर व तहसील कंडाघाट (सोलन) आयु 48 साल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी महिला का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है।जांच के दौरान पाया गया कि यह महिला अपने परिवार के साथ पिछले लगभग 25-30 सालों से कंडाघाट में किराये के कमरे में रह रही है। वह सिलाई का काम करती है। गिरफ्तार महिला को आज अदालत में पेश किया जा रहा है।

मामले की पुष्टि करते हुए एस पी गौरव सिंह ने बताया कि  पुलिस ने धारा 196(2) 197(2) 353(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!