सीएम की पसंद का होगा नया प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री ने सुझाए हैं कुछ नाम अर्की विधायक संजय अवस्थी दौड़ में शामिल

सीएम की पसंद का होगा नया प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री ने सुझाए हैं कुछ नाम अर्की विधायक संजय अवस्थी भी दौड़ में शामिल। 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (05 मई )प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बदलाव की अटकलों के बीच नए अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। 

 

आखिर कौन होगा कांग्रेस का अध्यक्ष , इसको लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है।

जानकारी मिल रही है कि जो भी नया अध्यक्ष होगा, वह मुख्यमंत्री की पसंद का ही बनेगा। यहां चर्चा तेज हो चुकी है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनाएंगे। वैसे प्रदेश में सीएम की पसंद का अध्यक्ष बनता है, तो दोनों में सामंजस्य रहेगा, जिससे संगठन को बल मिल सकता है।

 

 

ऐसे में माना जा रहा है कि हाईकमान न केवल वरिष्ठ नेताओं को लेकर सोच रहा है, बल्कि यहां मुख्यमंत्री की पसंद का भी ध्यान रखा है। वरिष्ठ नेताओं की बात करें तो कौल सिंह ठाकुर, राम लाल ठाकुर व आशा कुमारी के नाम चर्चा में हैं, वहीं कुलदीप सिंह राठौर का भी नाम लिया जा रहा है। लेकिन राठौर अध्यक्ष पद से दूर रहने के लिए अपनी मंशा जाहिर कर चुके हैं। 

 

उधर सीएम सुक्खू की पसंद की बात करें, तो उसमें संजय अवस्थी, अनिरुद्ध सिंह, और सुरेश कुमार के अलावा चंद्र शेखर का भी नाम शामिल है। अब इन सभी नेताओं में से हाईकमान किस पर दांव खेलती है इस पर सभी की नजरे बनी हैं।

 

संगठन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इस बार राज्य अध्यक्ष की नियुक्ति सभी को चौंका सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!