अर्की के तनसेटा में दो व्यक्तियों ने उगा रखी थी अफीम, पुलिस ने कब्जे में लिए सेंकड़ो पौधे

अर्की के तनसेटा में गेंहूँ के बीच उगा रखी थी अफीम पुलिस ने कब्जे में लिए सेंकडो़ पौधे 

बाघल टाइम्स

अर्की  ब्यूरो (17 अप्रैल) पुलिस थाना अर्की अंतर्गत दो व्यक्तियों के खिलाफ अफ़ीम की अवैध खेती करने के अपराध में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सभी पौंधों को जमीन से उखाड़ इकट्ठा कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव तनसेटा में दो व्यक्तियों ने अपने खेतों में अफ़ीम की खेती की हुई है। सूचना के आधार पर जब पुलिस भूमति-जयनगर सड़क मार्ग से करीब दो सौ मीटर नीचे तनसेटा सड़क के पास मौके पर पहुंची तो, जगत राम पुत्र सुरतीया राम गांव तनसेटा डाकघर जोबड़ी के गेंहूँ के खेत में 248 पौधें अवैध अफीम के निकले है। तथा इसी गाँव के अन्य व्यक्ति महेंद्र सिंह पुत्र निक्कू राम गांव के खेत में भी 140 पौधें अवैध अफीम के उगे हुए पाए गए। पुलिस ने सभी 388 पौंधों को जमीन से उखाड़कर उन्हें इकट्ठा करके टैग से बांध कर कब्जे में ले लिया!

 

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने कहा कि दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!