कोर आफ सिगनल के पूर्व सैनिको ने मनाया स्थापना दिवस

कोर आफ सिगनल के पूर्व सैनिको ने मनाया स्थापना  दिवस

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (16 फरवरी) कोर आफ सिगनल के पूर्व सैनिको सहित  अर्की लीग के पदाधिकारीयो द्वारा कोर आफ सिगनल का 115वां दिवस  धूमधाम से मनाया गया। 

इस मौके पर कोर ऑफ सिगनल के पूर्व सैनिक विनोद कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप मे भाग लिया। जानकारी देते हुए सुबेदार मेजर बलदेव सहगल ने बताया कि शहिदो के समारक पर पुष्प अर्पित कर ऑफ सिगनल का झण्डा लहराने के साथ ही कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। जिसके पश्चात वीर नारीयो को सम्मानित किया गया। 

इससे पूर्व आये हुए सभी पूर्व सैनिको सहित उनके परिवारजनो का स्वागत किया गया। 

सहगल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कोर ऑफ सिगनल के द्वारा ‘आर्वाड प्राप्त करने वाले सैनिको को भी याद किया गया। 

 

उन्होंने बताया कि समारोह में बच्चो महिलाओं के मनोरंजन के लिए खेलों का भी आयोजन किया गया इस मौके पर 150 अधिक सैनिकों सहित उनके परिजनों ने भाग लिया।

error: Content is protected !!