अर्की के साई में आयोजित श्रीराम कथा में पंहुचे संजय अवस्थी

अर्की के साई में आयोजित श्रीराम कथा में पंहुचे संजय अवस्थी।

बाघल टाइम्स



जयनगर ब्यूरो : ( 21 अप्रैल ) अर्की उपमंडल की साई पंचायत के हुडू नाला स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में स्थानीय भक्तों ने श्रीराम कथा का आयोजन किया।

15 अप्रैल से आरंभ हुई श्रीराम कथा 23 अप्रैल तक चलेगी।

 

श्रीराम कथा के सातवें दिन अर्की के विधायक  प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व मुख्य संसदीय सचिव  संजय अवस्थी कथा श्रवण करने पहुंचे। इस अवसर पर अर्की ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कश्यप भी मौजूद रहे।

 

कथा व्यास संजीव गर्ग ने संजय अवस्थी तथा सतीश कश्यप को स्मृति चिंह प्रदान कर आशिर्वाद दिया।

श्रीराम कथा का आयोजन करवाने में ग्राम साई के नरसिंह दास, कमलेश कुमार, संतराम (कंचन) सोहन लाल शास्त्री, दिनेश कुमार (सेहल) देवराज (चलोग) जियालाल (पट्टा) ने अपना योगदान दिया।

 

इस अवसर पर ग्राम पंचायत,साई के प्रधान हरीराम वर्मा, उप प्रधान देवेंद्र कुमार, रमेश ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता वेद प्रकाश, राकेश महंत, जितेंद्र कुमार (विकू) नरेश ठाकुर, जयदेव (गोलू) आदि मौजूद रहे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!