लड़ोग विद्यालय में मॉकड्रिल का किया आयोजन

लड़ोग विद्यालय में मॉकड्रिल का किया आयोजन

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (04 अप्रैल) वीरवार को राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में मुख्यध्यापिका मनोरमा चड्ढा की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन के अंतर्गत भूकंप से बचने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रार्थना सभा में विद्यालय के गणित अध्यापक यशपाल ने भूकंप के खतरे से बचने के बारे में बच्चों को जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि आज से लगभग 119 वर्ष पहले आज ही के दिन हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में 7.8 तीव्रता की गति से भूकंप आया था। जिसमें बहुत ज्यादा नुकसान हुआ था। उसी दिन की याद में आज हम इस दिन अपने विद्यालय में इस मॉक ड्रिल का आयोजन कर रहें है।

 

इस मौके पर मुख्याध्यापिका ने सभी बच्चों को भूकंप त्रासदी के विषय में बताते हुए उनका मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित सभी बच्चों और अध्यापकों ने भाग लिया।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!