मौसम अपडेट :आज ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी, मैदानों में चलेगा तूफान 

मौसम अपडेट :आज ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी, मैदानों में चलेगा तूफान


बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (19 फरवरी) हिमाचल में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। मौसम विभाग ने सोमवार  (आज) के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मैदानी इलाकों में बारिश के साथ करीब 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हुआ है। इससे पूर्व मौसम विभाग ने रविवार को यलो अलर्ट की चेतावनी दी थी, जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी और हल्की बारिश हुई है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 फरवरी के दौरान लाहुल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और आसपास के जिलों के कुछ हिस्सों में गरज, बिजली और ओले गिरने के साथ बर्फबारी की संभावना है।

 

वहीं रविवार को रोहतांग दर्रा, कोकसर, सिस्सू सहित लाहुल की अन्य ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है, जबकि सिस्सू में बर्फ के हल्के फाहे गिरे हैं।

error: Content is protected !!