डिपुओं में मिलेंगे डाबर-गोदरेज-टाटा के प्रोडक्ट, चार कंपनियों ने किया एमओयू साइन

डिपुओं में मिलेंगे डाबर-गोदरेज-टाटा के प्रोडक्ट, चार कंपनियों ने किया एमओयू साइन 

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (15 फरवरी) प्रदेश के राशन डिपुओं में अब उपभोक्ताओं को टाटा, डाबर, गोदरेज और बजाज के प्रोडक्ट बाजार से सस्ती दरों पर मिलेंगे।  उपभोक्ताओं को इन कंपनियों के उत्पाद पांच से दस प्रतिशत तक सस्ते मिलेंगे। राशन डिपुओं में टाटा, गोदरेज, बजाज और डाबर के उत्पाद भी मिलेंगे। इसमें दंत्तमंजन, सोयाबीन ऑयल, नमक, शहद, ग्लूकोज, चाय पत्ती, दालें, च्यवनप्राश, शेंपू, आटा, सूजी, सरसों का तेल व बादाम तेल समेत अन्य सामान भी उपलब्ध होगा।इससे लोगों को राहत मिलेगी।

 

राशनकार्ड उपभोक्ताओं को यह सामान एमआरपी से पांच से दस फीसदी कम रेट पर उपलब्ध होगा। यानी 100 रुपए की वस्तु 90 रुपए में उपलब्ध होगी। टाटा और डाबर कंपनी को सामान की लिस्ट भी जारी की गई है। प्रदेश के राशन डिपुओं में अब शहद, ग्लूकोज से लेकर दंत्त मंजन और डाबर तेल सहित अन्य रोजमर्रा वस्तुएं उपलब्ध होंगी। खाद्य आपूर्ति निगम ने बजाज, गोदरेज डाबर और टाटा कंपनियों ने खाद्य आपूर्ति निगम के साथ एमओयू साइन किया है। राशनकार्ड उपभोक्ताओं को यह सामान बाजार से सस्ती दरों पर उपलब्ध होगा।

 

टाटा और डाबर कंपनी को सामान की लिस्ट भी जारी की गई है। डाबर कंपनी हिमाचल में ग्लूकोज, चूर्ण, हींग, रेड जैल, डाबर हनी, हाजमोला कैंडी, दंत मंजन, ट्रूथ ब्रश, डाबर तेल व कोको नेट की सप्लाई करेगी। टाटा कंपनी चाय और मसालों की सप्लाई करेगी। इसके आलावा कंपनियां आटा व सूजी की सप्लाई भी करेंगी।

डिमांड के अनुसार सप्लाई

खाद्य आपूर्ति निगम के एमडी राजेश्वर गोयल का कहना है कि उपभोक्ताओं की मांग के मुताबिक कंपनियों से सामान मंगवाया जाएगा।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!