उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी सिम्मी अग्निहोत्री का निधन

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी सिम्मी अग्निहोत्री का निधन

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (10 फरवरी)  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री का  निधन हो गया है।उन्होंने चंडीगढ़ ले जाते समय अंतिम सांस ली।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गोंदपुर जयचंद में अपने निवास पर उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें चिकित्सकीय सहायता दी गई। वही गंभीर हालत को देखते हुए देर शाम चंडीगढ़ ले जा रहे थे, तो रास्ते मे ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

बताया जा रहा है कि 12 फरवरी को उन्होंने में माता का जागरण रखा था, जिसकी तैयारी वह कर रही थीं और सभी व्यवस्था खुद देख रही थीं। मुकेश की बेटी आस्था भी जागरण के लिए विशेष रूप से नीदरलैंड से आई थी। उनकी पार्थिव देह को पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद लाया जा रहा है।

 

अग्निहोत्री ने देर रात 11 बजकर 56 मिनट पर अपनी फ़ेसबुक बॉल पर यह दुःखद समाचार शेयर किया । उन्होंने लिखा कि हमारी प्रिय सिम्मी अग्निहोत्री हमारा और आस्था का साथ छोड़ कर चली गईं। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।

बता दें मुकेश अग्निहोत्री और सिम्मी अग्निहोत्री की शादी 8 अप्रैल 1992 को हुई थी। सिम्मी अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के लॉ डिपार्टमेंट में प्रोफेसर थीं। राजनीति में पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री कई राजनीतिक कार्यक्रमों में मुकेश अग्निहोत्री के साथ नजर आती थीं।

error: Content is protected !!