महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बिमला ठाकुर अशासकीय सदस्य नियुक्त

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बिमला ठाकुर अशासकीय सदस्य नियुक्त



बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (07 फरवरी) हिमाचल प्रदेश सरकार ने योजना विभाग में अर्की ब्लाॅक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बिमला ठाकुर को अशासकीय सदस्य नियुक्त किया है।

 

प्रदेश सरकार ने योजना विभाग में 20 सूत्रियां कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर योजना विभाग में कई सदस्यों को नियुक्त किया है।योजना आयोग के सदस्य जिला स्तर पर 20 सूत्रियां कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों को लागू करने, निरीक्षण करने तथा निपटारा करने के लिए शासकीय व तकनीकी अधिकारियों को निर्देश दे सकेंगे।

 

विमला ठाकुर ने इस नियुक्ति के लिए सीपीएस संजय अवस्थी समेत प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है। उधर सूचना मिलते ही महिला कांग्रेस अर्की के पदाधिकारियों सहित अन्य  कार्यकर्तााओं ने विमला ठाकुर  को बधाई दी हैं। 

error: Content is protected !!