अशोक भारद्वाज जिला सोलन युवा कांग्रेस में बने उपाध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार।


बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 05 फरवरी ) हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने जिला स्तर पर कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिसमें अर्की ब्लाॅक युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक भारद्वाज को जिला सोलन युवा कांग्रेस में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

 

अशोक भारद्वाज जयनगर (सुनली) के रहने वाले है। वह  कांग्रेस पार्टी के एक सक्रिय व समर्पित कार्यकर्ता है। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने उनकी कार्यशैली को देखते हुए उन्हें जिला सोलन युवा कांग्रेस में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त  किया है।

 

अशोक भारद्वाज ने जिला स्तर पर उपाध्यक्ष पदभार के लिए शीर्ष नेतृत्व, प्रभारी विनीत कम्बोज, सह प्रभारी योगेश हंडा, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, अर्की के विधायक संजय अवस्थी, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कश्यप, कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर, उपाध्यक्ष एवं शिमला लोकसभा प्रभारी, अखिल अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष प्रभारी सोलन राहुल चौहान, जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर, महासचिव भीम सिंह ठाकुर, सचिव शशिकांत एवं समस्त कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!