ग्राम पंचायत पलोग,रोहांज-जलाना में कलाकारों ने बताई सरकारी योजनाएं

ग्राम पंचायत पलोग, रोहांज जलाना तथा चण्डी में कलाकारों द्वारा लोगों को बताई गई सरकारी योजनाएं



बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (02 फरवरी) सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सौजन्य से शिव शक्ति कला मंच के कलाकारों ने आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलोग के गाँव पलोग और रोहांज जलाना में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया।

 

 

कलाकारों द्वारा लोगों को अवगत करवाया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना आरम्भ की गई है। योजना के तहत पात्र हिमाचली विद्यार्थियों को व्यावसायिक व तकनीकी शिक्षा जैसे इंजीनियरिंग, चिकित्सा, प्रबंधन, पैरा-मेडिकल फार्मेसी, नर्सिंग, विधि आदि में डिप्लोमा व डिग्री कोर्स तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, बहुतकनीकी संस्थानों से तकनीकी कोर्स तथा मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों और विश्वविद्यालयों में पी.एच.डी करने के लिए एक प्रतिशत ब्याज़ की दर से ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। 

 

 

कलाकारों ने ग्रामीणों से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!