अर्की मण्डल से श्री रामलला जी के दर्शनों के लिए जाएंगे  500 रामभगत

अर्की मण्डल से श्री रामलला जी के दर्शन के लिए जायेंगे  500 रामभगत


बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (18 जनवरी) वीरवार को अर्की भाजपा मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से जिला अध्यक्ष रत्न सिंह पाल मौजूद रहे। बैठक में मंडल विस्तारक रूपेंद्र ठाकुर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश गाँधी , मण्डल महामंत्री रूप राम शर्मा , पुरषोतम ठाकुर , जिला सचिव राकेश गौतम , मण्डल उपाध्यक्ष नीम चंद ठाकुर , प्रदेश किसान मोर्चा प्रवक्ता दलीप पाल , मण्डल सचिव अनूप चौहान, रमेश ठाकुर, बाबूराम कार्यालय , मण्डल आई टी संयोजक जयदेव शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्षा रीना भारद्वाज, मण्डल किसान मोर्चा अध्यक्ष धनी राम चौहान सोशल मीडिया जिला संयोजक आसिफ चौधरी कार्यालय सह सचिव अरुण भारद्वाज, व सभी मोर्चो के महामंत्री और पदाधिकारी, ग्राम केंद्र अध्यक्ष, त्रिदेव मौजूद रहे। 

 

बैठक में संगठन की तरफ़ से आये करणीय कार्यों के बारे में जिलाध्यक्ष रतन सिंह पाल ने सभी पदाधिकारियों को जानकारी दी।

इससे पूर्व  बैठक में मण्डल अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि अर्की मण्डल से श्री रामलला जी के दर्शन के लिए करीब 500 रामभगत जाएंगे व भगवान श्री रामलला जी के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को सभी पंचायतो में बड़ी धूम धाम के साथ मनाया जाएगा। 

उन्होंने सभी रामभगतो और कार्यकर्ताओ से आग्रह किया है कि सभी अपने अपने घरों में 5 दीपक जरूर जलाए और इस दिन को दीपावली कि तरह मनाए।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!