राआवमा पाठशाला धुन्दन में एनएसएस इकाई का एक दिवसीय शिविर संपन्न

राआवमा पाठशाला धुन्दन में एनएसएस इकाई का एक दिवसीय शिविर संपन्न

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (06 फरवरी)राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन की एनएसएस इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया , जिसकी अध्यक्षता विद्यालय    प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने की । जानकारी देते हुए कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू ने बताया कि इस दौरान बच्चों ने परेड़ की बारीकियों को जाना तथा   एनएसएस गान का अभ्यास किया।

इसके अलावा विद्यालय परिसर के गमलों की गुड़ाई व सिंचाई की। श्रम साधना का कालांश कार्यक्रम अधिकारी जे पी मिश्रा ने लिया। परिसर में कूड़ेदान के पिट को खाली किया तथा उचित स्थान पर कूड़े का निष्पादन किया।

इस अवसर पर स्वयंसेवियों को स्वास्थ्यवर्धक अल्पाहार बांंटा गया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने स्वयंसेवियों को बताया यूनिट का उद्देश्य बच्चों को सामाजिक तथा व्यवहारिक बनाने तथा नेतृत्व के गुण पैदा करना है।

error: Content is protected !!