महिलाओं को 1500 रुपये देने की योजना से 12 लाख महिलाएं हुई बाहर ,अब 10 लाख महिलाओं को होगा योजना का लाभ

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (04 फरवरी)प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार अपनी तीसरी गारंटी योजना को सिरे चढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। शनिवार को प्रदेश सचिवालय में कैबिनेट उप समिति की बैठक हुई। इस बैठक में महिलाओं को 1500 रुपए मासिक पेंशन देने का खाका तैयार किया गया।
बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल ने बताया कि नारी सम्मान योजना के तहत प्रदेश की 10, 53, 021 महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए दिए जाएंगे।
धनीराम शांडिल ने बताया कि प्रदेश के सभी विकास खंड कार्यालयों से डाटा एकत्रित किया गया और पात्र महिलाओं की पहचान की गई। नारी सम्मान योजना के तहत प्रदेश की 10, 53, 021 महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये दिए जाएंगे
इससे प्रदेश सरकार पर 1, 895 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ेगा। नारी सम्मान योजना का एजेंडा पहले कैबिनेट में लाया जाएगा और उसके बाद बजट सत्र में इसे पास किया जाएगा। धनीराम शांडिल ने कहा कि 31 मार्च से पहले बजट पेश कर दिया जाएगा। अप्रैल में आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। आवेदन प्राप्त करने और उनकी जांच करने में करीब 45 दिन का समय लगेगा जिसके बाद महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए दिए जाएंगे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!