रावमा विद्यालय धुंदन की छात्राओं ने सीखे आत्म रक्षा के गुरु

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (31 जनवरी)  मंगलवार को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में बालिका 10 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ ।  इस मौके पर पुलिस विभाग द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। इसमें आरक्षी हरीश कुमार ने 9वीं से 12वीं कक्षा तक की 181 छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण दिया।

आरक्षी हरीश कुमार ने कहा कि आत्मरक्षा के गुर अपनाकर लड़कियां अपनी रक्षा स्वयं करने में सक्षम होगी।

प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया कि प्रशिक्षण निश्चित तौर पर छात्राओं को आत्मविश्वास एवं आत्मबल बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!