सुक्खू में कोई अहंकार नहीं, हिमाचल के लिए करेंगे अच्छा काम : राहुल गांधी

सुक्खू में कोई अहंकार नहीं, हिमाचल के लिए करेंगे अच्छा काम : राहुल गांधी

             बाघल टाइम्स नेटवर्क

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के इंदौरा क्षेत्र के घटोता से मलोट गांव तक करीब 24 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद शाम को जम्मू-कश्मीर रवाना हुई। मलौट में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में पनप रही नफरत, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा ही एकमात्र रास्ता था। उन्होंने कहा कि 125 यात्रियों के साथ शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा में आज लाखों-करोड़ों लोग जुड़े हैं।

 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तारीफ करते हुए राहुल गांधी ने  कहा कि उनमें कोई अहंकार नहीं है। देखकर अच्छा लगा कि वह एक जमीन से जुड़े आदमी हैं। प्रदेश की जनता से उनका लगाव है। सुक्खू लोगों की बात सुनने से भी नहीं डरते हैं। वह हिमाचल के लिए अच्छा काम करेंगे। 

 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!