शिमला में पति ने पत्नी की पीट पीटकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

शिमला में पति ने पत्नी की पीट पीट कर कर दी हत्या,

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (29 दिसम्बर) राजधानी शिमला में देर रात एक महिला की हत्या का मामला दर्ज हुआ हैं। बताया जा रहा है कि महिला के पति ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया। उधर बालूगंज पुलिस को सूचना मिलते ही आरोपी को 2 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। तथा शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि साथ लगते समरहिल के जंगल में छिपा हुआ था

 

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी झगड़ा करती थी और बात नहीं मानती थी। वह हर बात पर जवाब देती थी, इसलिए मैंने उसे मार दिया। आरोपी ने महिला को लोहे की रॉड से पीट पीटकर मार डाला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पति पत्नी शिमला के समरहिल अंदेड़ी में मजदूरी का काम करते थे। देर शाम पुलिस को सूचना मिली की कमरे में महिला का शव पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में ले लिया।

मृतक महिला का नाम पुष्पिता उराव हैं। जबकि आरोपी की पहचान नेमल उराव के तौर पर हुई हैं। दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!