मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में अजय माकन से भेंट की

 

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में अजय माकन से भेंट की

बाघल टाइम्स 

शिमला ब्यूरो (19 दिसम्बर) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य अजय माकन से भेंट की।यह एक शिष्टाचार भेंट थी।अजय माकन ने मुख्यमंत्री को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर अर्की के विधायक संजय अवस्थी, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, भारतीय युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!