राहुल गांधी ने सभी 40 विधायकों को राजस्थान के अलवर में बुलाया

राहुल गांधी ने सभी 40 विधायकों को राजस्थान के अलवर में बुलाया

बाघल  टाइम्स नेटवर्क

 12 दिसंबर / सोमवार को  सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री का विधायकों के साथ बैठक का दौर जारी रहा। हालांकि बैठक में मंत्रिमंडल के गठन पर क्या बात हुई, इस पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सरकार में मंत्री बनाने से ठीक पहले राहुल गांधी के बुलावे ने नईं चर्चाओं को हवा दे दी है।

 राहुल गांधी ने सभी 40 विधायकों को राजस्थान के अलवर में बुला लिया है। राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि हिमाचल से सभी 40 कांग्रेस विधायक इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं।
नई कैबिनेट गठन की बात  करें  तो इसमें पार्टी हाईकमान का हस्तक्षेप जरूर रहेगा।

error: Content is protected !!