शिक्षा बोर्ड ने तीसरी पांचवी और आठवी कक्षा की डेटशीट की तिथियों में किया संशोधन

बाघल टाइम्स नेटवर्क

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की डेटशीट जारी कर दी है।

बोर्ड सचिव डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा के नियमित परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं 28 नवंबर से 5 दिसंबर तक प्रात: कालीन सत्र 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित की जाएंगी।

 

 परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा हॉल में विद्यार्थियों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग में बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!