13.08 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (04 नवम्बर)पुलिस थाना अर्की में युवकों से हेरोइन बरामद करने को लेकर मामला दर्ज हुआ है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  बीते वीरवार रात करीब साढ़े नौ बजे मुख्य आरक्षी हीरा सिंह की अगुवाई में टीम बातल की तरफ नाकाबंदी के लिए जा रही थी तो अर्की  के साथ  सटे  13.08 ग्राम पम्प के पास एक ट्रक एचपी24C 3079 की लाइटें जली हुई थी व शोर शराबा सुनाई दिया । जब पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर ट्रक की तलाशी की गई तो उसमें चार युवक सवार थे व ट्रक के अंदर सीट पर तीन ढक्कन जले हुए,तीन सिरिंजे,एक रुपये का नोट रबड़ से लपेटा हुआ अधजला बतीनुमा बरामद हुआ ।

जिससे जाहिर हुआ कि चारो युवक हिमांशु,अखिल,भरत व हिमांशु धीमान नशीले पदार्थ का सेवन करते है । पुलिस ने  उक्त ट्रक के बोनट के नीचे चैकिंग में पाया कि प्लाटिक लिफाफे में हल्का पीला पदार्थ है,जो हेरोइन जैसा प्रतीत होता था । इसके पश्चात  पुलिस द्वारा जब बरामद हेरोइन का वजन किया गया तो वह 13.08 ग्राम पाया गया । पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मादक पदार्थ रखने के जुर्म में  एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है  । मामले की पुष्टि डीएसपी संदीप शर्मा ने की है ।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!