हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होगा सार्वजनिक अवकाश

बाघल टाइम्स          

शिमला ब्यूरो (02 नवम्बर) प्रदेश विधान सभा चुनावों के दृष्टिगत 12 नवंबर, 2022 (शनिवार) को प्रदेश भर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मतदान होने की स्थिति में सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों और औद्योगिक परिसरों में कार्यरत कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश रहेगा, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। 

राज्य के विभिन्न स्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को इस दिन विशेष आकस्मिक अवकाश देय होगाहोगा , इसके लिए उन्हें पीठासीन अधिकारी से मतदान से संबंधित निर्दिष्ट प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

error: Content is protected !!