दीपावली पर्व के चलते लोकल रूट पर चार बजे तक सेवाएं देगा हिमाचल पथ परिवहन निगम 

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (23 अक्तुबर) हिमाचल प्रदेश में सोमवार को दिवाली के दिन शाम चार बजे के बाद लोकल रूटों पर बसें नहीं चलेंगी। ऐसे में यात्रियों को बसों की टाइमिंग को ध्यान में रखते हुए सोमवार को यात्रा करनी होगी।

 निगम प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि यदि वे दिवाली के दिन बाजारों व दिवाली की खरीदारी करने आएं हों, तो वे समय पर कर लें, ताकि बसों को लेकर परेशानी का सामना न करना पड़े।

वहीं शहर में दिवाली के दिन लांग रूट की  पर भी अधिक बसें नहीं चलेंगी। निगम लांग रूट पर भी एक-एक बसें चलाएगा। शिमला, मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, ऊना आदि जिलों से सुबह चलने वाली लांग रूट वाली बसें ही चलेंगी। 

समयसारिणी के अनुसार जो बसें दिवाली को देर रात तक पहुंचने वाली हैं, वे बसें रूट पर नहीं चल सकेंगी। इसके अतिरिक्त दिवाली के दिन निगम ने एक वोल्वो व ऑर्डिनरी बस शिमला-दिल्ली व दिल्ली-शिमला के लिए एक स्पेशल नाइट सर्विस चलाई है, जिसमें यात्री दिवाली के दिन भी सफर कर सकेंगे।

 

उधर, पंकज सिंघल, जीएम एचआरटीसी ने बताया कि दिवाली के दिन भी शिमला सहित अन्य जिलों से दिल्ली-चंडीगढ़ से स्पेशल बसें चलाई हैं। इसके लोकल रूटों पर दिवाली के दिन शाम चार बजे के बाद बसें नहीं चलेंगी। लांग रूटों पर ही एक एक बस निगम भेजेगा। वहीं 26 अक्तूबर को लोगों की वापसी के लिए भी स्पेशल बसें निगम ने चलाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!