प्रियंका गांधी कल सोलन के ठोडो मैदान से करेंगी चुनावी शंखनाद

बाघल टाइम्स

सोलन ब्यूरो (13 अक्तुबर) सोलन के ठोडो मैदान में कांग्रेस की परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली के सभी इंतजाम पूरे हो गए हैं। शुक्रवार को प्रियंका गांधी करीब 12:00 सोलन पहुंचेंगी। वह सबसे पहले मां शूलिनी मंदिर जाएंगी और मां का आशीर्वाद लेंगी। इसके बाद ठोडो मैदान में जनसभा कर चुनावी शंखनाद करेंगी। जनसभा में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में 300 पुलिस जवानों की तैनाती रहेगी।

 

 

वहीं, रैली के लिए आने वाली कार्यकर्ताओं की बसें शहर से बाहर ही रहेंगी। इसमें शिमला की तरफ से आने वाली बसें मोहन पार्क के समीप तक आएंगी। इसके अलावा राजगढ़ की तरफ से आने वाली बसें डिग्री कॉलेज और परवाणू-बीबीएन क्षेत्र से आने वाली सोलन बाईपास तक ही आ सकेंगी। इनके लिए संबंधित क्षेत्रों में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। हालांकि, छोटी गाड़ियां शहर तक आएंगी। एएसपी सोलन अजय राणा ने बताया कि पुलिस ने सुरक्षा को लेकर सभी इंतजाम पुख्ता कर दिए हैं।

error: Content is protected !!