चमत्कार युवक मंडल बुईला द्वारा श्री रामलीला शुरू

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (08 अक्तुबर) उपमण्डल के चमत्कार युवक मंडल बुईला द्वारा रामलीला के 13 वें साल का आयोजन शुरू किया गया 

जानकारी देते हुए युवक मंडल प्रधान कमलेश ठाकुर और रामलीला कमेटी के डायरेक्टर पंकज ठाकुर ने बताया कि युवक मंडल बुईला द्वारा हर वर्ष नवरात्रों के बाद रामलीला का आयोजन किया जाता है ।

 

कमलेश ठाकुर ने कहा कि रामलीला के मंचन से हमारी संस्कृति को बचाएं रखना तथा धर्म के प्रति आस्था रखना और युवा शक्ति को नशे से दूर रखना क्लब का मुख्य उदेश्य है। उन्होंने बताया कि युवक मंडल में ज्यादातर युवक 18 वर्ष की आयु से भी कम है और रामलीला में विभिन्न किरदार निभा रहे हैं। 

 

इस मौके पर सूरजपुर के कमलकांत ठाकुर ने 31 सौ रूपये व ग्राम पंचायत सरयांज के पूर्व प्रधान के के ठाकुर ने 11 सौ रूपये दान स्वरूप भेंट किए। 

इस मौके पर विशाल ठाकुर ,करन ठाकुर, अमन ठाकुर, नितीश ठाकुर , रमन ठाकुर ,नरेश कुमार, निशांत ठाकुर , क्रिश ठाकुर, उदय कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!