पेंशनरो का एरियर कब तक मिलेगा सरकार करे स्पष्ट: जयनंद शर्मा

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (08 अक्तुबर) शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश पेंशनर फेडरेशन खण्ड अर्की की मासिक बैठक खण्ड प्रधान मदन लाल गर्ग की अध्यक्ष्ता में समुदायिक भवन अर्की में संपन्न हुई । जिसमें जिला प्रधान जयनन्द शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

बैठक मे सर्वप्रथम फेडरेशन के दिंवगत सदस्यों स्व दिनेश गुप्ता व स्व नरेंद्र गुप्ता की आक्समिक मृत्यु पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। 

जानकारी देते हुए प्रेस सचिव रोशन लाल वर्मा ने बताया कि बैठक में कई मुद्दों को लेकर चर्चा की गई उन्होंने बताया कि जो पेंशनर 2015 से पहले सेवानिवृत हुए है उनकी ग्रेजुएटी व केमोटेशन को एक मुश्त में ही भुगतान करने के साथ ही जो अभी बकाया राशि नए स्केल की मिली है उसकी भी जानकारी देने का सरकार से आग्रह किया गया

 

 बैठक में जिला अध्यक्ष जयनंद शर्मा ने सरकार से मांग की कि पिछले दिनों पेंशनरों का जो एरियर बढ़ाया गया है वह कब तक और कितनी किश्तों में मिलेगा इसे सरकार स्पष्ट करें। 

 

इस अवसर पर जगदीश शर्मा ,गोपाल गुप्ता ,दुर्गा राम ,मदन शर्मा,श्याम डोगरा ,सूरत राम पाल्, श्याम लाल पाल् ,दौलत राम ठाकुर ,रमेश वर्मा ,नरदेव शर्मा ,दिनेश शर्मा,लेख राम ,सन्त राम ,लेख राम पाल , तथा रत्न सिंह कंवर आदि मौजूद रहे। 

error: Content is protected !!