विधान सभा चुनाव :कांग्रेस नेता हर्ष महाजन भाजपा में हुए शामिल

बाघल टाइम्स नेटवर्क

28 सितंबर/  विधानसभा चुनाव के ऐन पहले भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें हर्ष महाजन 2003-08 तक वीरभद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं।

 

वर्ष 1993 से 2007 तक तीन बार चंबा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। वर्ष 2007 के बाद से महाजन ने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के चुनावों का जिम्मा संभाला। और हर्ष महाजन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खास भरोसेमंद लोगों में शामिल थे।  जिसके चलते हर्ष महाजन ने वीरभद्र सिंह के  विधानसभा हलके अर्की का चुनाव प्रबंधन भी देखा था, जब वीरभद्र सिंह को पूरे प्रदेश के चुनाव की कमान संभालनी थी। और विचुनाव को लेकर हाई कमान ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था।

 

 

error: Content is protected !!