अर्की डिग्री कॉलेज में कंप्यूटर एप्लीकेशन के प्रवेश तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाई

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (25 अगस्त) राजकीय महाविद्यालय अर्की ने कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा के लिए प्रवेश की तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है । महाविद्यालय प्रधानाचार्य डॉ . जगदीश चंद्र ने बताया कि इस कोर्स के लिए केवल वही विद्यार्थी पात्र होंगे , जिन्होंने ग्रेजुएशन में 50 फीसदी अंक अर्जित किए हैं ।अनुसूचित वर्ग के लिए 5 फीसदी छूट रहेगी । उन्होंने बताया कि प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार कॉलेज वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन प्रार्थना पत्र भर सकते हैं ।

 

कोर्स समन्वयक प्रोफेसर अनुज शर्मा ने बताया कि इस वर्ष केवल 40 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा , जिनमें 20 अनुदान सीटों को मैरिट आधार पर भरने की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है । अन्य 20 बिना अनुदान सीटों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर भरा जाएगा 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!