नेहरू युवक मंडल घ्याना घाट व बथालंग ने लगाया रक्तदान शिविर

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (12 जून) रविवार को नेहरू युवक मंडल घ्याना घाट व बथालंग के सदस्यों द्वारा  ग्राम  पंचायत पलोग के गाँव जावड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दीन दयाल उपाध्याय हस्पताल शिमला से डॉक्टर दीपक कैंथला सहित 6 सदस्यों की टीम सहित  आरोग्य भारती के सदस्य प्रकाश चंद शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। 

जानकारी देते हुए युवक मण्डल के प्रधान भारतेंदू शर्मा ने बताया कि शिविर मे 22यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया इस दौरान रक्तदान करने वालों को फल आदि तथा प्रमाण पत्र वितरित किये गए। डॉ कैंथला ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान शिविर में समाज के सभी लोगों को भाग लेना चाहिए ।  उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी की जिंदगी बचा सकता है तथा एक स्वस्थ व्यक्ति जिसकी आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष  की हो  रक्तदान कर सकते हैं। इसके अलावा  45 किलो वजन से अधिक वाले लोगों को रक्तदान करने की सलाह दी

उन्होंने कहा कि  युवक 3 महीने के बाद तथा युवती 4 महीने के बाद रक्तदान कर  सकते हैं।  इस मौके पर  युवक मंडलों के सदस्यों सहित अन्य  ग्रामीण  मौजूद रहे। 

 

 

error: Content is protected !!