जहाँ भी संभव हो पेड़-पौधे लगाएं और उनका संरक्षण भी करे : जगदीश ठाकुर

बाघल टाइम्स

दाडलघाट ब्यूरो( 07 जून) सुधार सभा दाडलघाट द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षा सुधार सभा के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर ने की। उन्होंने लोगों से अपील की , कि हमें अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए तथा इसके लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहाँ भी संभव हो पेड़-पौधे लगाएं और उनका संरक्षण भी करे ।

ठाकुर ने कहा कि अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखें और प्लास्टिक का उपयोग न करें। उन्होंने क्षेत्र की संस्थाओ ,महिला मंडलों और युवक मंडलों से लोगोँ को जागरूक करने का आग्रह किया। 

 

इसके अलावा अम्बुजा कम्पनी की सहयोगी संस्था ए सी एफ से आग्रह किया कि इस तरह आयोजन हर गांव में किए जाएं , तथा प्रदुषण से संबन्धित लोगों की शिकायतों का समाधान करें। 

error: Content is protected !!