मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणाएं ,महिलाओं का बस किराया 50 प्रतिशत माफ, बिजली-पानी भी निशुल्क देगी सरकार

बाघल टाइम्स नेटवर्क

 15 अप्रैल/ हिमाचल दिवस पर चंबा में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी घोषणाएं की हैं। सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि हिमाचल में महिलाओं से बस किराया 50 प्रतिशत लिया जाएगा। प्रदेश में 125 यूनिट तक निशुल्क घरेलू बिजली की सुविधा दी जाएगी। इससे पहले 60 यूनिट तक निशुल्क घरेलू बिजली की सुविधा दी जा रही थी। ग्रामीण क्षेत्रो में पानी का बिल माफ होगा। सीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पानी के बिलों से जलशक्ति विभाग को 30 करोड़ की आय होती है।

इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुलिस और गृह रक्षा के जवानों की टुकड़ियों की ओर से प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। एनसीसी, एनएसएस पुलिस बैंड समेत 12 टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया।  मुख्यमंत्री ने इस दौरान मार्च पास्ट में भाग लेने वाली टुकड़ी के टीम लीडरों को सम्मानित किया।

 

error: Content is protected !!