आम आदमी पार्टी का हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री चेहरा जल्द होगा घोषित : शेर सिंह

          बाघल टाइम्स नेटवर्क

मंडी में छह अप्रैल को केजरीवाल की प्रस्तावित रैली में हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री चेहरे का एलान हो सकता है।यह बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शेर सिंह ठाकुर ने बुधवार को नेरचौक में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

 

 

प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब चुनाव नतीजों के बाद हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी से दो लाख पचास हजार से अधिक कार्यकर्ता जुड़ चुके हैं। आप की जब हवा चलती है तो सबसे पहले मुख्यमंत्री की कुर्सी ही डोल जाती है। पार्टी पूरे हिमाचल प्रदेश में चुनाव लड़ेगी तथा सरकार बनाएगी। हिमाचल की राजनीति में आने वाले छह अप्रैल को नया इतिहास रचा जाएगा। 

 उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला होता है, लेकिन इन दलों को मालूम होना चाहिए कि दिल्ली में भी कांग्रेस और भाजपा के बीच ही मुकाबला होता था। आज दिल्ली के बाद पंजाब में भी आप की सरकार बनी है। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!