माता चिंतपूर्णी मंदिर न्यास ने आपदा राहत कोष के लिए 2 करोड़ रुपये का अंशदान किया

माता चिंतपूर्णी मंदिर न्यास ने आपदा राहत कोष के लिए 2 करोड़ रुपये का अंशदान किया



बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (02 सितम्बर) चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने आज यहां श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर न्यास की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 2 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया। 

मुख्यमंत्री ने मंदिर न्यास का इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभिन्न मंदिर न्यास व प्रदेश के लोग आपदा राहत कोष में उदारतापूर्ण अंशदान कर रहे हैं। यह राशि प्राकृतिक त्रासदी से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने में सहायक होगी।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!