वन महोत्सव का जुलाई माह मे होगा आयोजन मानव कल्याण समिति ने लिया फैंसला

रेडियोलॉजिस्ट न होने पर समिति ने जताई चिंता

बाघल  टाइम्स

अर्की  ब्यूरो (07 जुलाई)मानव कल्याण समिति अर्की की मासिक बैठक प्रधान राजिंदर गौतम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जानकारी देते हुए  सचिव  राजेश कपाटिया ने बताया कि  ने अर्की अस्पताल में कोई रेडियोलॉजिस्ट न होने पर  समिति ने गहरी चिंता प्रकट की तथा प्रस्ताव पारित कर सरकार से अनुरोध किया गया कि अविलंब इस कमी को पूरा किया जाए।
सरकार से यह भी अनुरोध किया गया कि अर्की नगर पंचायत में उन क्षेत्रों को भी सीवरेज से जोड़ा जाए जो अभी तक इससे वंचित हैं तथा वर्तमान में यह प्रणाली कई स्थानों पर बार बार अवरुद्घ हो जाती है इस समस्या का स्थाई  समाधान किया जाए।
बैठक में नगर पंचायत से अनुरोध किया गया कि नव निर्मित पार्किंग क्षेत्र के समीप अर्की चौगान को मांझू रोड़ से जोड़ने वाले रास्ते की मुरम्मत की जाए।
इसके अलावा समिति के संस्थापक डॉ संत लाल शर्मा ने आम जनता का आवाह्न किया कि इस मानसून सीज़न में वे न केवल चौड़ी पत्ती वाले वृक्षों के पौधे रोपें अपितु उनकी देखभाल भी सुनिश्चित करें। 
बैठक  मे  निर्णय लिया  गया कि समिति के सदस्य  जुलाई मास में किसी उपयुक्त स्थान पर वृक्षारोपण करेंगे । यह भी निर्णय लिया गया कि वर्षा ऋतु के उपरान्त अर्की के किसी दूर दराज के क्षेत्र में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर रोशन लाल वर्मा,  देवेंद्र पाल,  प्रेम सिंह चौहान, यशपाल जोशी,  प्रमोद गुप्ता,  गोपाल शर्मा व रोहित शर्मा सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!