राज्यस्तरीय सायर मेला अर्की मे झोटों की प्रदर्शनी के लिए प्रयास जारी : अवस्थी

राज्यस्तरीय सायर मेला मे झोटों की प्रदर्शनी के लिए प्रयास जारी : अवस्थी



बाघल टाइम्स

अर्की  ब्यूरो  (03 सितम्बर)  राज्य स्तरीय सायर मेले का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे जबकि समापन समारोह में महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला शिरकत करेंगे। यह बात सीपीएस संजय अवस्थी ने अर्की मे अधिकारियों की एक बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा की मेला मिलन का परिचायक है इसमें सभी लोगों की सहभागिता होना अतिआवश्यक है। उन्होंने मेले को सफल बनाने के लिए अधिकारियों से हर संभव प्रयास करने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों से भी सुझाव मांगे।

 

एक प्रश्न के जवाब में संजय अवस्थी ने कहा कि सायर मेला अर्की झोटों की प्रदर्शनी के लिए प्रसिद्ध रहा है। बकौल मुख्यमंत्री से भी आग्रह किया है कि मेले के दौरान लगने वाली झोटों की प्रर्दशनी को पुनः शूरू किया जाए।

 

 

हालांकि उन्होंने कानून का हवाला देते हुए कहा कि यदि माननीय न्यालय से इसकी इजाज़त मिलती है तो ही इसे शूरू किया जायेगा।

इस अवसर पर एसडीएम यादविंदर पाल, ब्लॉक अध्यक्ष सतीश काश्यप, जगदीश ठाकुर,रमेश ठाकुर, हेमंत वर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!