मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023 के लिए सरकारी कलेंडर किया जारी

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023 के लिए सरकारी कलेंडर जारी किया 

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (28 दिसम्बर)  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां वर्ष 2023 के लिए सरकारी कलंेडर जारी किया। इस कलेंडर में शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के चित्र तथा जी-20 लोगो थीम भी मुद्रित किए गए है। इस कलेंडर का प्रकाशन हिमाचल प्रदेश मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग द्वारा किया गया है। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहाकार मीडिया नरेश चौहान, विधायक संजय अवस्थी, नियंत्रक मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग प्रभा राजीव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह कलेंडर 05 जनवरी, 2023 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। 

     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!