मानव कल्याण समिति शीघ्र ही दूरदराज के क्षेत्र में लगाएगी निशुल्क चिकित्सा शिविर :शर्मा

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (22 मई)मानव कल्याण समिति अर्की की मासिक बैठक प्रधान मनोहर लाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

 

 


बैठक में सदस्यों ने तहसील अर्की क्षेत्र में गंभीर रूप धारण कर चुकी पेय जल समस्या पर चिंता प्रकट करते हुए सरकार से अनुरोध किया कि फिलहाल इन क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाए तथा समस्या के स्थाई समाधान के लिए इन क्षेत्रों को गंभर उठाऊ पेय जल योजना से जोड़ा जाए।
समिति के संस्थापक डा० सन्त लाल शर्मा ने जानकारी दी कि कोरोना काल रुकी समिति की गतिविधियों को फिर से शुरू किया जाएगा। समिति शीघ्र ही अर्की के किसी दूर दराज के क्षेत्र में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करेगी।
उन्होने बताया कि ग्राम सानण के स्व०  योगेश शर्मा के परिवार को समिति ने कुछ आर्थिक सहायता प्रदान की है तथा भविष्य में भी मदद करने का आश्वासन दिया है।
सदस्यों ने अर्की बस स्टैंड के विस्तार कार्य को प्रारंभ करने के लिए धन्यवाद करते हुए अनुरोध किया कि इसमें पार्किंग की सुविधा को भी समाहित करने पर विचार हो।
बैठक में यशपाल जोशी, देवेन्द्र पाल, गोपाल शर्मा, राजेंद्र गौतम, ओ०पी० शर्मा व रोहित शर्मा आदि सदस्यों ने भी भाग लिया।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!