मानव कल्याण समिति ने मटोग में अतिवृष्टि प्रभावित परिवार को 11 हज़ार 500 की राशि की भेंट

मानव कल्याण समिति ने मटोग में अतिवृष्टि प्रभावित परिवार को 11 हज़ार 500 की राशि की भेंट



बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (21 अगस्त) मानव कल्याण समिति अर्की के प्रधान मनोहर लाल शर्मा की अगुवाई मे समिति के सदस्यों ने मटोग (जघून) गांव का दौरा किया। उन्होंने अतिवृष्टि से प्रभावित परिवार को सहायता के तौर पर 11 हज़ार 500 रुपये की राशि भेंट की। 

 

जानकारी देते हुए समिति के संस्थापक डॉ संत लाल शर्मा ने बताया कि बीते कुछ दिन पूर्व भारी बरसात के कारण उक्त गाँव की एक महिला का मकान गिर गया था। यही नहीं इस दौरान महिला के पति की लम्बी बीमारी के कारण मृत्यु भी हो गई थी। जानकारी मिलने के बाद समिति ने मासिक बैठक मे प्रभावित परिवार की सहायता करने का निर्णय लिया था।

जिसके पश्चात समिति द्वारा रविवार को महिला के  घर जाकर  आर्थिक सहायता के तौर पर उन्हे 11 हज़ार 500 की राशि  भेंट की गई। 

 

शर्मा ने बताया कि समिति  भविष्य में  भी अन्य जरूरतमंद लोगों की मदद करेगी। उन्होंने बताया कि समिति जल्द ही जघून में एक निशुल्क चिकित्सा शिविर भी आयोजित करेगी।

इस अवसर पर यशपाल शर्मा, रोशन लाल वर्मा,ओ०पी०शर्मा, देवेंद्र पाल, रोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!