भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ अर्की इकाई का जनरल हाउस 5 सितंबर को

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ अर्की इकाई का जनरल हाउस 5 सितंबर को

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (31अगस्त) भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ अर्की इकाई   का जनरल हाउस  प्रधान  देवी रूप शर्मा  की अध्यक्षता में लोक निर्माण विश्राम गृह अर्की में  5 सितंबर को प्रातः 11:00 बजे होगा। बैठक में अगले 2 वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। 

 

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री  इंद्रपाल शर्मा ,सोलन जिला के अध्यक्ष  बाबूराम ठाकुर व महामंत्री केसी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित होंगे।

 

बैठक में हाल ही में सचिवालय कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा जो आंदोलन 12% डीये व नए वेतनमान के बकाया एरियर के लिए किया जा रहा है उस पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी ।  अलावा अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा । इस दौरान सभी सदस्यों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था का  भी प्रबंध किया है

महासंघ के अध्यक्ष देवीरूप शर्मा ने  सभी सदस्यों से  बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज करने का आग्रह किया है। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!