जयनगर में प्रदेश पेंशनर संघ की बैठक, बकाया राशि न देने पर सरकार को घेरा

जयनगर में प्रदेश पेंशनर संघ की बैठक, बकाया राशि न देने पर सरकार को घेरा

बाघल टाइम्स

जयनगर ब्यूरो : (07 सितंबर) हिमाचल प्रदेश पेंशनर संघ जयनगर ईकाई की बैठक सोहन लाल ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

इस बैठक में प्रदेश के महामंत्री इंदर पाल शर्मा मुख्य अतिथि व जिला अध्यक्ष बाबु राम ठाकुर तथा पथ परिवहन निगम के सेवा निवृत्ति कर्मचारी कल्याण मंच के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बृज लाल ठाकुर ने विशेष रूप से भाग लिया।

बैठक में पेंशनरों की विभिन्न मांगो व समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रदेश सरकार द्वारा पेंशनरो को अभी तक इस महीने की पेंशन न दिए जाने तथा हर माह 10 तारीख को पेंशन देने के निर्णय का विरोध किया गया।

पेंशनरों ने नये वेतनमान की बकाया राशि,12% मंहगाई राहत की बकाया किश्तों का अभी तक भुगतान न किए जाने पर भारी रोष व्यक्त किया है। बीते दिनों प्रदेश सचिवालय के कर्मचारी संगठनों द्वारा किए गए प्रदर्शन पर कार्यवाही करते हुए सरकार ने संघ के पदाधिकारियों को नोटिस जारी किए, जिसकी पेंशनर संघ ने कड़ी निंदा की है।

पेंशनर संघ ने सरकार को चेताया है कि यदि सरकार द्वारा उन पर कोई कार्यवाही की गई तो प्रदेश के पेंशनर चुप नहीं रहेंगे। पेंशनर संघ द्वारा उनके समर्थन में प्रदर्शन किया जाएगा। हाल ही में भारतीय राज्य पेंशन महासंघ की 9 सदस्यीय समन्वय समिति की बैठक मे लिए गए निर्णय यदि सरकार 15 सितंबर तक पेंशनरों की बकाया देय राशि का भुगतान नहीं करती है तो समिति के द्वारा सामूहिक रूप से शिमला में धरना प्रदर्शन किया जाएगा तथा राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रदेश स्तरीय बैठक में जयनगर यूनिट से 20 लोग शिमला जाएंगे।

इस मौके पर पेंशनर संघ में 07 नये सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कृष्ण लाल शर्मा को उपाध्यक्ष तथा दसोंधी राम व शीश राम ठाकुर को संगठन सचिव नियुक्त किया गया।

इस बैठक मे हरदेव महाजन, बाल कृष्ण ठाकुर, प्रताप ठाकुर, जीत राम, लच्छी राम, ओम प्रकाश, सत पाल, हरिदास मौजूद रहे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!