चौपाल इलाक़े का युवक रातों रात बना करोड़पति , ड्रीम इलेवन पर युवक ने जीते 1 करोड़ 17 लाख 50 हज़ार रुपए

बाघल टाइम्स नेटवर्क

25 मई/ शिमला ज़िला के चौपाल इलाक़े का युवक रातों रात करोड़पति बन गया। क्रिकेट से जुड़ी ऐप ड्रीम इलेवन पर युवक ने 1 करोड़ 17 लाख 50 हज़ार रुपए जीते है। युवक रमेश चंद चौपाल विधानसभा क्षेत्र के धार-चांदना पंचायत का रहने वाला है। 

 

दरअसल, मंगलवार शाम को आईपीएल में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच था। कुपवी तहसील के ग्राम पंचायत धार के डाक गाँव के रमेश चंद ने ड्रीम इलेवन पर अपनी टीम बनाई। देर रात मैच ख़त्म होने के बाद रमेश को जब उसके दोस्तों के फ़ोन आए तो उसे पता चला कि उसकी टीम ने ड्रीम इलेवन में पहला रैंक प्राप्त करके एक करोड़ से ज़्यादा रुपए जीत लिए हैं। 

सिरमौर के पाँवटा साहिब की एक फ़ार्मा फैक्ट्री में काम करने वाले रमेश चंद बीतें क़रीब 4 वर्षों से ड्रीम इलेवन पर अपनी टीम बना रहे हैं, वो ड्रीम इलेवन पर अब तक क़रीब 500 रुपए हार चुके है, जबकि अधिकांश मैच में उनकी एंट्री वापिस मिल जाती थी. मगर मंगलवार को ड्रीम इलेवन पर बनाई गई रमेश की टीम ने 839.5 अंक अर्जित करके पहला रैंक हासिल किया और एक करोड़ रुपए से ज़्यादा की रक़म अपने नाम कर ली। 

रमेश चंद के मुताबिक़ 30 प्रतिशत टैक्स काटने के बाद 83 लाख रुपए उनके बैंक खाते में ट्रांसफ़र हो गए हैं। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!