आटा, चावल की नई दरें इस दिन से होंगी लागू, जानें कितनी हुई बढ़ोतरी

आटा, चावल की नई दरें इस दिन से होंगी लागू, जानें कितनी हुई बढ़ोतरी

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (23 अगस्त)सितंबर माह से हिमाचल प्रदेश के डिपुओं में महंगा राशन मिलेगा। करीब 15 साल बाद आटा-चावल के दाम बढ़ाए गए हैं। नई दरें एक सितंबर से लागू होंगी।

 

खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग से सभी जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारियों को इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। करीब 15 साल बाद आटा-चावल के दाम बढ़ाए गए हैं। हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में करीब साढ़े 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। इनमें से साढ़े 12 लाख के करीब एपीएल उपभोक्ता हैं, जबकि अन्य आईआरडीपी और करदाता हैं। इन्हें सरकार की ओर से सस्ता राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

अभी एपीएल उपभोक्ताओं को डिपुओं में आटा 9:30 रुपये से प्रतिकिलो मिल रहा है। इसे बढ़ाकर 12 रुपये प्रति किलो, चावल 10 रुपये से बढ़ाकर 13 रुपये किया गया है।

 

 

 बीपीएल (35 किलो राशन, प्रति व्यक्ति पांच किलो) वाले उपभोक्ताओं को चावल 6.85 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये प्रति किलो और आटा 7 रुपये से बढ़ाकर 9.30 रुपये किलो मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को 6 किलो चावल, 10 से 13 किलो आटा, दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), चीनी और एक किलो नमक सब्सिडी पर दिया जा रहा है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!