अर्की भाजपा महिला मोर्चा मण्डल का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (12 मई)वीरवार को भाजपा महिला मोर्चा अर्की मण्डल का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया जिसमें मंडल महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यसमिति की सदस्यों ने भाग लिया।

महामन्त्री यशपाल कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि  इस वर्ग केंद्र  तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर घर पहुंचाने पर बल दिया गया। इसके अलावा संगठन की मजबूती को लेकर भी सभी कार्यकर्ताओं को टिप्सी दिये।

 इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा लक्ष्मी धर सूद, ज़िला महिला मोर्चा की अध्यक्षा शकुन्तला शर्मा, अंजना ठाकुर, रतन सिंह पाल, डी0 के0 उपाध्याय मण्डलाध्यक्ष, यश पाल कश्यप मण्डल महामंत्री,रीना भारद्वाज मोर्चा अध्यक्षा, जिला परिषद सदस्य आशा परिहार, भावना गुप्ता, विनती मुकल, किरण कौंडल,हेमलता कौशल,कांता भारद्वाज, सरस्वती, सत्या देवी, कांता देवी प्रधान दधोगी पंचायत, गीता देवी प्रधान खनलग पंचायत, उर्मिला देवी प्रधान मांगल पंचायत, हेमन्त शर्मा, प्रेम कंवर सहित अन्य महिलाओं ने भाग लिया।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!