अर्की के यमन सिंह का भारतीय सेना में हुआ चयन

अर्की के यमन सिंह का भारतीय सेना में हुआ चयन

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 15 मार्च ) अर्की उपमंडल के गांव मान के रहने वाले यमन सिंह पाल का भारतीय सेना में चयन हुआ है। वह 105 इन्फेंट्री बटालियन राजपूताना राइफल रेजीमेंट का हिस्सा होंगे।

यमन सिंह ने साल 2018-19 में डी०ए०वी० स्कूल सोलन से 12वीं पास की तथा साल 2022-23 में डिग्री कॉलेज सोलन से स्नातक तक पढ़ाई की।

इस दौरान वह वरिष्ठ राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी भी रहे और 02 राष्ट्रीय और 08 वरिष्ठ राज्य टूर्नामेंट भी खेले।

यमन के पिता नरेंद्र सिंह पाल हिमाचल प्रदेश पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत है तथा मां एक गृहिणी है। उसका भारतीय सेना में चयन होने पर इलाके में खुशी का माहौल है।

 

यमन सिंह के पिता ने कहा कि उसके बेटे का चयन भारतीय सेना में हुआ है, जिसने उसके परिवार और गांव का नाम रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!