अर्की के क्रिकेटर दिवेश शर्मा अब सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी में चलाएंगे गुगली

अर्की के क्रिकेटर दिवेश शर्मा अब सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी में चलाएंगे गुगली

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो(19नवम्बर)हिमाचल से रणजी में डेब्यू करने वाले अर्की (सोलन) के दिवेश शर्मा अब सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी में अपनी भी गुगली चलाएंगे

मंगलवार को सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित कर दी गई है। एचपीसीए की ओर से ऋषि धवन को इस टीम के कप्तान की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा एचपीसीए ने मयंक डागर को उप कप्तान बनाया है। टीम में कंवर अभिनय, शुभम अरोड़ा, एकांत सेन, मृदुल सरोच, आकाश वशिष्ठ, अर्पित गुलेरिया, वैभव अरोड़ा, आयुष जम्वाल, सुमित वर्मा, मुकुल नेगी, दिवेश शर्मा, प्रशांत चोपड़ा और अंकुश बैंस शामिल हैं। ट्राॅफी के मैच 23 नवम्बर से शुरू होंगे।

 

बता दें कि दिवेश शर्मा ने रणजी में 11 अक्तूबर को उत्तराखंड के खिलाफ डेब्यू मैच खेला था, जिसमें उन्होंने दोनों पारियों में 8 विकेट चटकाए थे। हिमाचल ने मैच पारी और 97 रन से जीता था। डेब्यू मैच में 8 विकेट चटकाने पर उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया था।

 

हिमाचल का पहला मुकाबला अरुणाचल के साथ होगा। इसके लिए टीम 20 नवम्बर को मुंबई रवाना होगी। हिमाचल की टीम अपने पूल में सात लीग मैच खेलेगी। अगर टीम टॉप दो में रहती है तो नॉकआऊट राऊंड में जाएगी। 

 

एचपीसीए सचिव धर्मशाला अवनीश परमार का कहना है कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया गया। ऋषि धवन को कप्तान नियुक्त किया गया है। अनुज पाल दास टीम के कोच होंगे। असीम नारंग और शकुन सैनी सहायक कोच नियुक्त किए गए हैं! 

उधर सूचना मिलते ही अर्की क्रिकेट प्रेमियों सहित अन्य युवाओं में दिवेश शर्मा की सिलेक्शन  से की लहर दौड़ रही है! 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!