स्वास्थ्य केंद्र माँझू का निर्माण कार्य शुरू करने की ग्रामीणों ने की माँग

स्वास्थ्य केंद्र माँझू का कार्य शुरू करने की ग्रामीणों ने की माँग

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (05 अक्तुबर)  ग्राम पंचायत पलोग का एक प्रतिनिधिमंडल  सीपीएस संजय अवस्थी से प्रदेश सचिवालय  शिमला में  मिला। ग्राम पंचायत प्रधान नरेंद्र कुमार तथा उप प्रधान तिलक राज शर्मा सहित सुशील पाठक कैलाश, शमशेर सिंह, तारासिंह भूपाल सिंह, राजेश, ज्ञान सिंह, मेहर सिंह, अजय, चंद्र प्रकाश, हुकम चंद, दिलाराम तथा मस्तराम आदि ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन के निर्माण कार्य को शुरू करने का आग्रह किया।

 

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत पलोग के गांव माँझू (बागी) में प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र कई वर्षो से डिस्पेंसरी में ही चल रहा है जिस कारण पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र मे मिलने वाली सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि करीब दो वर्ष पहले स्थानीय लोगों ने अपनी निजी भूमि दान कर विभाग के नाम स्थानांतरित कर दी है। बावजूद इसके भवन का निर्माण नहीं हो रहा है। उन्होंने स्वास्थ केन्द्र के निर्माण को जल्द से जल्द शुरू करने का आग्रह किया।

 

 

उधर सीपीएस संजय अवस्थी ने संबंधित विभागों से चर्चा कर ग्रामीणों को जल्द ही भवन निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वसान दिया। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!