संजय अवस्थी 10 तथा 11 अक्तूबर को अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

संजय अवस्थी 10 तथा 11 अक्तूबर को अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (09 अक्तुबर) मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी 10 तथा 11 अक्तूबर को अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।

संजय अवस्थी 10 अक्तूबर,  को प्रातः 11.00 बजे ग्राम पंचायत दानोघाट के कराड़ाघाट में राजकीय उच्च तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला के नवनिर्मित अतिरिक्त भवन का लोकार्पण करेंगे तथा जन समस्याएं सुनेंगे।

मुख्य संसदीय सचिव तदोपरान्त दिन में 1.45 बजे ग्राम पंचायत सेवड़ा चण्डी के परयाब स्थित माहूंनाग मन्दिर में आयोजित मां अष्टमी मेला में मुख्य अतिथि होंगे।

संजय अवस्थी 11 अक्तूबर,  को दिन में 02.30 बजे ग्राम पंचायत देवरा में मां अष्टमी मेला जखोली में मुख्य अतिथि होंगे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!