रिश्वत लेती विजीलैंस ने पकड़ी महिला पटवारी 

रिश्वत लेती विजीलैंस ने पकड़ी महिला पटवारी


    बाघल टाइम्स नेटवर्क

 

रिश्वत लेती विजीलैंस  की टीम ने महिला पटवारी  को रंगे हाथों पकड़ा है। मामला नूरपुर के ब्रांडा पटवार सर्किल का है जहाँ नशानदेही की रिपोर्ट देने की एवज में 2 हजार रुपए की रिश्वत मांगने और रिश्वत लेने के दौरान स्टेट विजीलैंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो कांगड़ा की टीम ने महिला पटवारी को गिरफ्तार किया है।

 

 

एस.पी. विजीलैंस धर्मशाला बलवीर सिंह ने बताया कि नूरपुर निवासी पुष्पेंद्र ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि नूरपुर के ब्रांडा पटवार सर्किल की महिला पटवारी अरुणा कुमारी जमीन की डिमार्केशन रिपोर्ट देने की एवज में 2 हजार रुपए की रिश्वत मांग रही है।

इस पर विजीलैंस ने महिला पटवारी को रंगे हाथ पकडऩे के लिए जाल बिछाया। सोमवार सुबह शिकायतकर्ता पुष्पेंद्र सिंह ने जैसे ही आरोपी महिला पटवारी को रुपए दिए तो विजीलैंस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!