राजकीय महाविद्यालय अर्की के समाजशास्त्र विभाग ने किया विभागीय समिति का गठन

राजकीय महाविद्यालय अर्की के समाजशास्त्र विभाग ने किया विभागीय समिति का गठन

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (14 नवम्बर)राजकीय महाविद्यालय अर्की में  महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग ने विभागीय समिति का गठन किया । यह गठन समाजशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य प्रोफेसर सोहन नेगी की अध्यक्षता में किया गया। महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर एवं मिडिया प्रभारी डॉक्टर राजन तनवर ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति के प्रधान प्रोफेसर सोहन नेगी, पूजा उप प्रधान पद पर, सचिव विवेक चंदेल, सदस्यों के रूप में सपना, कामना, कुणाल ठाकुर , चांदनी, महिमा एवं निहारिका रही। इस संबंध में प्रोफेसर्स सोहन नेगी ने कहा कि समिति का गठन होने से विभागीय कार्य सुगमता स्वरूप चलता है।

 

समाजशास्त्र विभाग की सराहना करते हुए प्राचा्र्य सुनीता शर्मा ने कहा कि इस तरह की समितियां के गठन से विभागीय कार्यों को गति मिलती है एवं शिक्षा में निखार आता है, विद्यार्थियों को अपनी बात व्यक्त करने के लिए सबल मिलता है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!